दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में अभी मानसून सक्रिय है। पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। शनिवार को नोएडा में तेज बारिश से मौसम पूरी तरह से बदल गया। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी है कि अभी दिल्ली पर मौसम मेहरबान रहेगा।
राजधानी में अभी मानसून मेहरबान रहेगा। शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। दोपहर बाद तेज हवा ने मौसम को सुहावना बना दिया। इससे तापमान में गिरावट आई। अगले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। IMD का अलर्ट।