दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आसपास सोमवार सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। सुबह करीब 5.36 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई। हालांकि, जिस तरह के झटके दर्ज किए गए, उनका असर काफी तेज था। दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए इन भूकंप के झटकों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सावधान रहने का भी आग्रह किया।