मजेंटा लाइन पर कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो की एक ट्रेन ट्रायल रन के दौरान दीवार से टकरा गई। ट्रेन दीवार तोड़कर बाहर निकल गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन दिल्ली मेट्रो मामले की जांच कर रही है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, घटना की वजह मानवीय भूल है।