Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े एक मामले में नया मोड़ आ गया।
दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस तेजस कारिया ने बुधवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। इस याचिका में आबकारी नीति मामले में केजरीवाल की अदालती बहस के वीडियो को प्रसारित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के नेताओं और एक पत्रकार के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई की हाईकोर्ट से मांग की गई थी।