दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल की सेल नंबर 1 में देश के सबसे खतरनाक और खूंखार अपराधियों के साथ रखा गया है. उन्हें ‘विपश्यना’ ध्यान करने से भी रोक दिया गया है. ये आरोप आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए. उधर तिहाड़ जेल प्रशासन ने बयान जारी आप की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है