दिल्ली-एनसीआर में इस सीजन में पहली बार स्मॉग की मोटी चादर छाई रही। सफदरजंग और पालम एयरपोर्ट समेत दिल्ली के ज्यादातर इलाकों की बुधवार तड़के दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं, प्रदूषण का स्तर भी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। इससे जमीन से आसमान तक की आवाजाही बेपटरी हुई।