देहरादून के पुलिस लाइन स्टेडियम में पुलिस की तरफ से देहरादून मैराथन का आयोजन किया गया। भ्रष्टाचार और नशे के खिलाफ इस दौड़ में हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के तौर पर यहां सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहे। 21 किमी के पुरुष वर्ग में गोरखा ट्रेनिंग सेंटर हैदराबाद के शंकरभान थापा और महिला वर्ग में लखनऊ की मोनिक चौधरी ने जीत हासिल की। मैराथन के बाद सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने सुरों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।