देहरादून में नोटबंदी के विरोध में को-ऑपरेटिव बैंककर्मियों ने सरकार और आरबीआई के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बैंककर्मियों ने सरकार की नीतियों को तानाशाही बताते हुए आरबीआई पर भी सवाल खड़े किए। सरकार और आरबीआई से को- ऑपरेटिव बैंक से बैन हटाने की मांग की और कहा कि ऑपरेटिव बैंक भी आरबीआई के लाइसेंस पर काम कर रही है।