फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Datia By Election: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 11 Jul 2026 08:32 PM IST

Datia By Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। मिश्रा के समर्थक कार्कर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ हल्ला बोला और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर चक्का जाम किया। अब इस पूरे विवाद पर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान आया है।

मीडिया से बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "पार्टी के अंदर लोकतंत्र है और BJP कार्यकर्ता बहुत अनुशासित हैं। एक बार जब हम उनसे बैठकर बात करेंगे, तो सब साथ आ जाएंगे।" नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों की नाराज़गी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "नरोत्तम जी, भाजपा के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं तथा पार्टी के निर्णय का सम्मान करेंगे। कई लोग चुनाव लड़ने की तैयारी करते हैं। विधानसभा की 230 सीटें हैं और लगभग 2,000 लोग टिकट की चाहत रख सकते हैं। लेकिन हर किसी को टिकट नहीं दिया जा सकता।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें