शामली के थाना भवन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर दलित समाज को शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद नाराज लोगों ने धरना देते हुए धर्म परिवर्तन की चेतावनी भी दी। हालांकि राज्य मंत्री सुरेश राणा ने मामले पर जिलाधिकारी से बात की जिसके बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और 16 अप्रैल को शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दी तब जाकर धरना खत्म कराया गया।