फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में डकैत ले गए लाइसेंसी रिवाल्वर और एक करोड़ रुपये

Wed, 16 Nov 2016 10:31 PM IST
मदन बालियान, अमित शर्मा, अमर उजाला/ बागपत

बागपत के अमीर सराय में बेखौफ बदमाशों ने बंदूक के बल पर घर में घुसकर लगभग एक करोड़ के सामान लूट लिए। छह की संख्या में आए लुटेरों ने घर में मौजूद अंकित वर्मा, उनकी पत्नी और बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर पूरे एक घंटे तक तांडव मचाया। सुबह के करीब साढ़े तीन बजे से लगभग एक घंटे तक पहले दुकान और फिर मकान को खंगाल डाला। इस दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर भी लूट ले गए। लूट की इस खौफनाक वारदात से इलाके के लोग दहशत में हैं।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें