बिहार के सासाराम में एक पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने चाय की दुकान पर खड़े पत्रकार धर्मेंद्र सिहं पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को वाराणसी अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसका निधन हो गया। बिहार में इस साल अब तक दो पत्रकारों की हत्या हो चुकी है और विरोधी, राज्य में एक बार फिर जंगलराज की वापसी का आरोप लगा रहे हैं।