भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज और युवा दिलों की धड़कन विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर को दिल्ली में हुआ। करियर की बुलंदियों पर पहुंचने वाले टेस्ट टीम के कैप्टन कोहली 28 साल के हो गए हैं। महज 28 साल में विराट ने जो कर दिखाया है वो किसी सपने से कम नहीं है। यही वजह है युवा आज उन्हें अपना आइकन मानते हैं।