वाराणसी विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता के लिए रैली, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही अब खेलकूद को भी जरिया बनाया जा रहा है।वाराणसी जिला प्रशासन के आदेश पर अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर में छात्राओं ने इसके लिए क्रिकेट को चुना है।हालांकि अभी प्रतियोगिता का तारीक तय नहीं हुई है, लेकिन छात्राएं क्रिकेट खेलने की प्रैक्टिस में जुट गई हैं।