फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा को ऐसे पीटा तो आम महिला का क्या होगा?

Fri, 10 Mar 2017 08:59 AM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बदमाशों के बुलंद हौसलों की एक और तस्वीर सामने आई है। पुलिसवाले जब एक नाके पर गाड़ियों की जांच कर रहे थे, तभी एक शख्स ने उनसे गाली-गलौच किया और खुद को बीजेपी विधायक का करीबी बता कर कागज दिखाने से इनकार किया। इसके कुछ देर बाद वो शख्स एक बोलेरो गाड़ी में आठ-दस बदमाशों के साथ वापस आया और लाठी-डंडों से पुलिसवालों की पिटाई शुरू कर दी। इसमें मौके पर मौजूद महिला दरोगा घायल हो गई। महिला दिवस के दिन हुई इस मारपीट के बाद महिला दरोगा ने प्रधानमंत्री से मदद की अपील की है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें