इलाहाबाद में गुरुवार को डीएम ऑफिस पर नगर निगम चुनाव में धांधली की आशंका को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन किया। हाथ में तख्तियां और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक नगर निकाय चुनाव के लिए बने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो वे लोग उग्र आंदोलन करेंगे।