Delimitation Bill 2026: संसद के मानसून सत्र को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले कांग्रेस पार्टी ने अहम मंथन किया है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन किया गया है। इस बैठक के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पार्टी ने संसद के आगामी सत्र में परिसीमन बिल समेत सरकार के कई विधेयकों का विरोध करने का फैसला किया है।