कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी है। वह महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करती आई है। इसे लेकर पार्टी पूरे देश में जिलों में चौपाल लगाकर अलख जगाएगी। बता दे की कांग्रेस महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर के सम्मान में रविवार से राष्ट्रव्यापी जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करेगी।