यूपी में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में मनरेगा में 150 दिन काम देने का वादा शामिल है। इसके अलावा महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की वकालत भी की गई है। घोषणापत्र में छात्राओं को साइकिल देने और एक जिले में तीन महिला पुलिस थाना बनवाने का वादा किया गया है।