कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर पार्टी के भीतर कुछ नेता सवाल उठा रहे हैं। इस बीच, सूत्रों से पता चला है कि अध्यक्ष पद के लिए सोनिया की पसंद देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे हैं तो वहीं राहुल गांधी चाहते हैं कि राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी की कमान संभालें।