कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब निशाना साधा। प्रधानमंत्री के यूएस दौरे को लेकर कांग्रेस ने पीएम पर कई सवाल दागे। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को लेकर भी प्रधानमंत्री के साथ बीजेपी शासित राज्यों पर ढेरों आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यूपी सरकार में किये कामों का श्रेय लेना बंद करें।