एक बार फिर से वीआईपी मूवमेंट की वजह से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मामला मध्यप्रदेश के सारंगपुर का है। जहां नेशनल हाइवे नंबर 3 से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री उमाशंकर गुप्ता के काफिले को गुजरना था। मंत्री जी को किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने पूरे रास्ते पर आम लोगों की आवाजाही रोक दी। ये पूरा ट्रैफिक तब तक रूका रहा जब तक मंत्रीजी का काफिला वहां से गुजर नहीं गया।