झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा को दिल्ली की विशेष अदालत ने बहुचर्चित कोयला घोटाले के एक मामले में दोषी करार दिया है। इसके अलावा अदालत ने इस मामले में पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, झारखण्ड के पूर्व चीफ सेक्टरी अशोक कुमार बसु और एक अन्य को भी साजिश और आपराधिक षड़यंत्र रचने का दोषी पाया है। अदालत दोषी की सजा पर फैसला गुरुवार को करेगी।