मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान पढ़ा, जिसमें वह अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, "आप क्या अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएंगे। रामभक्तों पर गोली आपकी ही सरकार ने चलवाई थी। अयोध्या को रामभक्तों ने सजा-संवार दिया है। आप उसकी चिंता मत करिए, पहले पश्चाताप करिए और एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए। योगी ने आगे कहा कि यदि अखिलेश यादव में हिम्मत है तो मथुरा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर भी खुलकर बोलें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को भी सम्मान मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, "आपमें हिम्मत नहीं है, क्योंकि आप मुल्ला और मौलवियों के आगे घुटने टेकते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास अयोध्या, मथुरा या प्रदेश के विकास को लेकर कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं है।