फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJI Chandrachud Farewell Speech: कपिल सिब्बल ने की सीजेआई चंद्रचूड़ की जमकर तारीफ

Sat, 09 Nov 2024 10:01 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

8 नवंबर को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़, वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भावुक नजर आए। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के विदाई समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने कहा कि हम किसी भी जज की आलोचना कर सकते हैं, क्योंकि जीवन में संपूर्णता नाम की कोई चीज नहीं होती। सच भी हमेशा एक जैसा नहीं होता। संपूर्णता और सच दोनों एक जैसे हैं (समय और स्थिति के हिसाब से बदलते हैं)। हमें किसी व्यक्ति या जज का मूल्यांकन उस समय और हालात के आधार पर करना चाहिए, जिसमें हम जी रहे हैं। जब हम न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के बारे में लिखेंगे, तो हम उनके फैसलों, उनके व्यवहार, उनकी सादगी, उनके धैर्य पर चर्चा करेंगे। ये सभी गुण एक महान जज के होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें