फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DA Hike: मोदी सरकार ने बढ़ा दी सैलरी, दिवाली से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

Wed, 01 Oct 2025 04:40 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

करोड़ों कर्मचारियों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने दिवाली से पहले 3% महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 49.19 लाख कर्मचारियों और 68.72 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा.अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। दरअसल डीए में बढ़ोतरी के बाद इसका सीधा फायदा 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इससे केंद्र सरकार के खजाने पर 10,084 करोड़ रुपए का भार आएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार ने रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला किया है. कैबिनेट के फैसलों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, रबी सीजन 2026-27 के दौरान अनुमानित खरीद 297 लाख मीट्रिक टन होने की संभावना है और प्रस्तावित एमएसपी पर किसानों को भुगतान की जाने वाली राशि 84,263 करोड़ रुपये है. आपको बता दें कि डीए में ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी. दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले महंगाई भत्ते में ये बढ़ोतरी की गई है. आपको ये भी पता होना चाहिए कि महंगाई भत्ता यानि जीए और महंगाई राहत की गणना 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय फॉर्मूले से होती है। हालांकि इससे पहले सरकार का जीएसटी कटौती का फैसला भी काफी लाभदायक माना जा रहा है।  इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ेगा. एक्सपर्ट मानते हैं कि इससे कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे बाजार में मांग को बल मिलेगा और त्योहारों के दौरान आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें