फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking: हिमाचल के सोलन में भीषण अग्निकांड | Amar Ujala | Latest News | Himachal News

Mon, 12 Jan 2026 09:25 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश के सोलन से इस वक्त की सबसे बड़ी और दुखद खबर आ रही है। सोलन के अर्की बाजार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। इस अग्निकांड ने एक मासूम की जान ले ली है, जबकि कई लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच मलबे में दबे हुए हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भीषण आग लग गई। अर्की बाजार में देर रात लगी आग ने नेपाली मूल के एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुखद घटना में सात साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जबकि आठ से नौ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण नेपाली मूल के परिवार द्वारा जलती अंगीठी को घर के अंदर ले जाना बताया जा रहा है, जिसके बाद संभवतः छह से सात सिलिंडर फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग इस भयावह मंजर को देखकर सहम गए। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच लगी इस आग ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।  फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत कार्य के लिए बचाव अभियान जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रमुख कारण परिवार द्वारा रात के समय जलती हुई अंगीठी को घर के अंदर ले जाना माना जा रहा है। इधर घर में रखे गैस सिलिंडरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण छह से सात सिलिंडरों में विस्फोट हुआ। और दखते ही देखते मामला काफी आगे बढ़ गया फिलहाल राहत बचाव अभियान तेज है। इस हादसे में अब तक एक 7 साल के बच्चे का शव बरामद किया गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अभी भी 8 से 9 लोग मलबे और आग की चपेट में दबे हो सकते हैं.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें