आजमगढ़ के सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सामने बीजेपी कार्यकर्ता सारी मर्यादाएं लांघ गया। बीजेपी कार्यकर्ता ने महिला दरोगा के साथ बदसलूकी कर दी और ये पूरा वाकया अमर उजाला के कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ता महिला दरोगा के हाथापाई करता नजर आ रहा है। केशव प्रसाद मौर्य विकास कार्यों की समीक्षा करने आजमगढ़ पहुंचे थे।