फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Vs Congress: राहुल गांधी के GEN-Z वाले बयान पर, भाजपा ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 20 Sep 2025 04:01 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक 'एक्स' पोस्ट में देश के युवाओं, खासकर जेन-जी यानी नई पीढ़ी की तारीफ करते हुए उन्हें लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाला असली 'विंगार्ड' बताया है। राहुल गांधी का यह संदेश तब आया है जब नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में छात्रों और युवाओं के आंदोलनों ने सरकारों को पीछे हटने पर मजबूर किया है। वहीं दूसरी तरफ, पूरे दक्षिण एशिया में युवाओं के नेतृत्व में आंदोलनों की लहर देखी जा रही है। इसके साथ ही, यह संदेश 2025 और 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं से जुड़ने की उनकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, देश का युवा, देश का छात्र, जेन-जी संविधान को बचाएगा, लोकतंत्र की रक्षा करेगा और वोट चोरी को रोकेगा। मैं हमेशा उनके साथ हूं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ एक भावनात्मक संदेश नहीं, बल्कि कांग्रेस की ओर से एक रणनीतिक दांव है। अब उनके इस बयान पर राजनीति तेज हो गई है. दरअसल केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस राहुल गांधी के Gen Z वाले पोस्ट पर कहा, "पूरा देश और बिहार जानता है कि वोटर चोर कौन है...ये कांग्रेसी वोटर चोर 78000 वोट चोरी कर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को सदन में जाने से रोका और अभी बिहार में SIR के खिलाफ उन्होंने यात्रा निकाली। उनकी यात्रा का मतलब घुसपैठिया बचाव यात्रा था

 वहीं राहुल गांधी के Gen Z वाले पोस्ट पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ".राहुल गांधी कभी हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात करते हैं तो कभी भूकंप लाने की बात करते हैं। विनाश के अलावा उनके पास कुछ नहीं है। हम विकास की बात करते हैं, सबका साथ सबका विकास। ऐसे नेता प्रतिपक्ष लगातार देश की सेना, अदालत और प्रधानमंत्री मोदी को सवालों के घेरे में लेकर आते हैं.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि न खाएंगे और न ही खाने देंगे

जेन-जी, जो अब बड़ी संख्या में पहली बार वोट डालने जा रही है, 2025 और 2026 के विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। कांग्रेस समर्थकों ने राहुल गांधी के बयान को युवाओं को सक्रिय राजनीति से जोड़ने वाला 'संकल्प संदेश' बताया है। वहीं आलोचकों ने इसे महज 'राजनीतिक बयानबाजी' करार दिया और कांग्रेस की अब तक की युवा नीति पर सवाल उठाए हैं। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और 'जेनजीफॉरडेमोक्रेशी' जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें