2024 के लोक सभा चुनावों के लिए 2 साल से भी कम समय रह गया है। ऐसे में चाहे विपक्ष हो या सत्ता पक्ष अब रणनीति बनाने में जुट गया है। इसके तहत पार्टी उन 144 सीटों पर ज्यादा फोकस करेगी, जहां पर पिछले बार उसे हार मिली थी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों की लंबी चौड़ी फौज को इन संसदीय क्षेत्र में जमीनी स्थिति परखने और वहां पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।