मऊ में बीजेपी ने स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर थे। उन्होंने देश के विकास में अनुसूचित समाज के योगदान को गिनाया। मायावती पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा। विनोद सोनकर ने कहा कि प्रदेश की जनता एसपी से तंग आ चुकी है और अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी।