शनिवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट की खास बात ये रही कि इसमें वरुण गांधी और विनय कटियार का नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, केशव प्रसाद मौर्य, स्वामी प्रसाद मौर्य, योगी आदित्यनाथ के नाम शामिल हैं। खबर ये भी है कि स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में चालीस नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।