राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियों के बीच देश के सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को रविवार के दिन पार्टी ने दिल्ली तलब कर लिया है। इन मुख्यमंत्रियों को यूं तो इनके राज्यों की सरकारों के काम काज की समीक्षा के लिए ही घोषित तौर पर बुलाया गया है, लेकिन ये राष्ट्रपति चुनाव के लिए इन राज्यों के विधायकों को अभी से साधने की शुरुआत भी है।