गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ आतंकवाद का समूल नाश किया जाएगा और आतंकवादी या तो जेल जाएंगे या जहन्नुम में। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। नित्यानंद राय ने कहा कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत उठाए गए कठोर कदमों के कारण आज देश में आतंकी गतिविधियों में इतने फीसदी की कमी आई है।