Bangladesh Unrest: बांग्लादेश में जारी हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के बीच भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि, बांग्लादेश में हाल ही में एक उन्मादी भीड़ ने हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। दीपू पर ईशनिंदा का आरोप था। दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद बांग्लादेश में हिंसा बढ़ गई है।
इस बीच, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग की घटना पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "बांग्लादेश का राजनीतिक वातावरण अस्त-व्यस्त है। ऐसे समय में हिन्दुओं पर ऐसा अपराध अस्वीकार्य है। भारत सरकार इसका संज्ञान ले चुकी है और कार्रवाई कर रही है। हमारी अपील है कि दुनियाभर के अल्पसंख्यक कहीं भी हों, सुरक्षित रहें। भारत में भी हमारा यही संकल्प है।"
बांग्लादेश में भीड़ द्वारा ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाले गए हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि दीपू चंद्र द्वारा ईशनिंदा करने का कोई सबूत नहीं मिला है। हाल ही में बांग्लादेश के मयमनसिंह के भालुका इलाके में दीपू चंद्र दास की गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और उसके शव को आग लगा दी थी और नारेबाजी की। इस बर्बर घटना का वीडियो भी सामने आया था। आरोप है कि उसने इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।