रविवार को केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलों के बीच नौ नामों का ऐलान हो चुका है। इनमें कई पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं माना जा रहा है कि इस्तीफा दे चुके कलराज मिश्र को राज्यपाल की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, कलराज मिश्र ने कहा कि उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकर यूपी चुनाव से पहले ही कर दी थी पर पार्टी कमान ने उनका इस्तीफा उस वक्त नहीं लिया।