पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में गुरुवार को पटना से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा कुछ और लोगों के घायल होने की भी बात सामने आई है। भारतीय रेलवे ने भी इस हादसे पर बयान जारी किया। बताया गया है कि हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। घटना में ट्रेन के करीब 12 डिब्बों पर असर पड़ा। डीआरएम और एडीआरएम दुर्घटना-राहत ट्रेन और मेडिकल वैन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं, हादसे को लेकर के पीएम मोदी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से बात की