फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: Patna में भीषण सड़क हादसा, कई की गई जान | Road Accident | Breaking News | Bihar

Sat, 23 Aug 2025 05:43 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम


पटना में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें नौ महिलाएं और एक टेम्पो ड्राइवर शामिल थे। घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिगरियावा स्टेशन के पास हिलसा-दनियावां रोड पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। टेम्पो खून रिस कर सड़क पर फैल गया। सड़क किनारे कुछ महिलाओं की लाश पड़ी थीं।

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद सात लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। इधर, अस्पताल में तीन घायल ने दम तोड़ दिया। तीन से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें