फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने एक तीर से साधे कई निशाने, मास्टरस्ट्रोक से बीजेपी भी हैरान!

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 22 Apr 2026 09:25 PM IST

Bihar Politics: बिहार की राजनीति, जहां हर चाल में छुपा होता है एक बड़ा सियासी खेल और इस खेल के सबसे बड़े खिलाड़ी होते है नीतीश कुमार, जिन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी एक ऐसा दांव चला है, जिसने एक बार फिर से सबको चौंका दिया हैं। लेकिन सवाल ये है ये नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक है या राजनीतिक मजबूरी?

नीतीश कुमार ने भले ही मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया हो, लेकिन बिहार की राजनीति में अपनी पूरी दखल बनाए रखना चाहते हैं। यही वजह है कि नीतीश कुमार ने पहले अपने दो करीबियों को सरकार में डिप्टी सीएम बनाया है। वहीं, अब उन्होंने अपने सबसे करीबी और भरोसेमंद माने जाने वाले श्रवण कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। श्रवण कुमार के जरिए नीतीश कुमार ने एक तीर से कई समीकरण को साधने की कवायद की है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें