फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Phase 1 Voting:खेसारीलाल यादव ने राम मंदिर को लेकर दिया बयान, सरकार से पूछे सवाल

Thu, 06 Nov 2025 05:33 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

अभिनेता खेसारी लाल यादव बिहार के छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं। वे आरजेडी के उम्मीदवार हैं। कल 06 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोट पड़ेंगे। मगर, इससे पहले खेसारी की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, अभिनेता को मुंबई के ठाणे के मीरा भायंदर नगर निगम से नोटिस जारी हुआ है। यह उनके मीरा रोड स्थित बंगले में अवैध निर्माण को लेकर है।  अभिनेता को यह नोटिस 03 नवंबर को जारी किया गया। इसमें लिखा गया है कि मीरा रोड पर जुन्या पेट्रोल पंप के पास स्थित शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ खेसारी लाल यादव के बंगले में निर्माण के मानक नियमों का उल्लंघन किया गया है। खास बात यह है कि यह नोटिस उस समय जारी किया गया, जब खेसारी बिहार में आरजेडी के टिकट से छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।   बिहार चुनाव में खेसारी लाल यादव की छपरा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार से कड़ी टक्कर है। बीजेपी के टिकट पर यहां से छोटी कुमारी चुनाव लड़ रही हैं, जिनके प्रचार में पवन सिंह ने खूब रैली और सभाएं की हैं। यह सीट भाजपा का पारंपरिक गढ़ रही है। मगर, खेसारी लाल की लोकप्रियता भी कम नहीं है। ऐसे में मुकाबला टक्कर का माना जा रहा है। वहीं, खेसारी लाल यादव ने अयोध्या राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक बार फिर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, क्या मैं राम मंदिर में पढ़कर मास्टर या प्रोफेसर बन जाऊंगा? राम मंदिर, मस्जिद जो बनाना है वो बनाओ लेकिन स्कूल यूनिवर्सिटी भी बनाओ। भक्ति एक अलग विषय है। शिक्षा जरूरी है, शिक्षा से आप देश चला सकते हैं। मंदिर बनाओ, मस्जिद बनाओ, लेकिन बच्चों के भविष्य के लिए भी काम करो? क्या हम इसके लिए ट्रंप को वोट देंगे? नहीं। मैं आज भी अपने अपने बयान पर कायम हूं।"

वही, पावर स्टार पवन सिंह के साथ चल रहे जुबानी जंग पर खेसारी लाल यादव ने कहा, वे कहते हैं, "मेरे शब्दों से छपरा या बिहार का विकास नहीं होगा। हमें बातें नहीं करनी चाहिए, बल्कि काम करना चाहिए और इस पर चर्चा करनी चाहिए कि हम बिहार का विकास कैसे कर सकते हैं।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें