बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सात बजते ही 45341 बूथों पर वोटिंग शुरू हो गई। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलना है। छह विधानसभा क्षेत्रों में 2135 बूथों पर वोट 5 बजे तक पड़ेंगे। पहले चरण में वर्तमान सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, राजद नेता तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव, बाहुबली अनंत सिंह समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं।