फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग के दौरान बुर्का मतदाताओं की कैसे होगी जांच? चुनाव आयोग ने बताया

Tue, 07 Oct 2025 07:50 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान बुर्का मतदाताओं के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किया है। बिहार में चुनाव की तारीखों का एलान करते समय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने घोषणा की है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान, बुर्का पहने महिला मतदाताओं की पहचान सत्यापित करने में सहायता के लिए राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाएगा।

दरअसल, सोमवार (6 अक्टूबर) को बिहार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घूंघट और बुर्का पहने महिलाओं के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ज्ञानेश कुमार ने कहा कि मतदान केंद्रों के अंदर पहचान के सत्यापन के लिए चुनाव आयोग के पास स्पष्ट दिशानिर्देश हैं, जिनका सख्ती से पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बुर्का पहने महिलाओं की पहचान सत्यापित करने के लिए हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सभी मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। इस संबंध में आयोग के दिशानिर्देश बहुत स्पष्ट हैं कि मतदान केंद्र के अंदर पहचान कैसे सत्यापित की जाती है और उनका सख्ती से पालन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें