फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर नहीं बनी बात! JMM ने कर दिया बड़ा एलान

Sun, 19 Oct 2025 06:18 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर असमंजस और आपसी तालमेल की कमी साफ दिखाई दे रही है। महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। इतना ही नहीं कुछ सीटों पर गठबंधन के विभिन्न पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जिससे “गठबंधन के अंदर ही मुकाबला” की स्थिति बनी है। इस बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन से दूरी बना ली है और घोषणा की है कि वह बिहार की छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगा।

दरअसल, बिहार में इंडिया ब्लॉक के सबसे बड़े दल राष्ट्रीय जनता दल को राज्य की कुल 243 में से सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना है, उसने कई जगहों पर बिना तालमेल के टिकट बांटे हैं, जिनमें कुछ सीटों पर सहयोगी दलों के खिलाफ भी अपने उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। अभी तक उसने उम्मीदवारों की कोई संकलित सूची जारी नहीं की है।

बता दें कि, बिहार में कुल 243 सीटों पर 2 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीट के लिए मतदान होगा। पहले चरण के तहत छह नवंबर और दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को चुनाव होगा। तो वहीं, वोटो की गिनती 14 नवंबर को होगी।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें