विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई। अब तक केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा की है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अब तक तय नहीं हुआ है। सभी दलों ने पहले चरण की सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए। इनमें राजद ने 72, कांग्रेस ने 26, वामदल ने 21 और वीआईपी ने छह सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आठ ऐसी सीटें हैं, जहां महागठबंधन के ही घटक दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे को चुनौती देंगे। इनमें वैशाली, लालगंज, राजापाकड़, बछवाड़ा, रोसड़ा, बछवाड़ा, तारापुर और कहलगांव विधानसभा सीट है। इन सीटों पर फ्रेंडली फाइल से स्पष्ट हो गया है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। इन सीटों पर एक-दूसरे को चुनौती देंगे महागठबंधन के घटक दल
कहलगांव विधानसभा सीट
राजद vs कांग्रेस
रजनीश यादव vs प्रवीण कुशवाहा
यहां पर राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। राजद की ओर से रजनीश यादव ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वहीं कांग्रेस की ओर से प्रवीण कुशवाहा ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है।
तारापुर विधानसभा सीट
यहां पर राजद और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रत्याशी आमने सामने हैं। राजद से अरुण शाह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वहीं वीआईपी की ओर से सकलदेव सिंह ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है।
बछवाड़ा विधानसभा सीट
कांग्रेस vs CPI
प्रकाश दास vs अवधेश कुमार राय
यहां पर कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। कांग्रेस से प्रकाश दास ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वहीं सीपीआई से अवधेश कुमार राय ने नामांकन किया है।
बिहारशरीफ विधानसभा सीट
कांग्रेस vs CPI
उमैर खान vs शिव प्रसाद यादव
यहां पर भी कांग्रेस और सीपीआई के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। कांग्रेस से उमैर खान ने नामांकन किया है। वहीं सीपीआई के शिव प्रसाद यादव ने नामांकन किया है।
रोसड़ा विधानसभा सीट
कांग्रेस vs सीपीआई
बीके रवि vs लक्ष्मण पासवान
यहां पर कांग्रेस और सीपीआई के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। कांग्रेस से बीके रवि ने नामांकन किया है। वहीं सीपीआई से लक्ष्मण पासवान ने नामांकन दाखिल किया है।
राजपाकर विधानसभा सीट
कांग्रेस vs सीपीआई
प्रतिमा कुमारी vs मोहित पासवाान
यहां से कांग्रेस और सीपीआई के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। कांग्रेस से प्रतिमा कुमारी ने नामांकन किया है। वहीं सीपीआई से मोहित पासवाान ने नामांकन किया है।