फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: पवन सिंह ने एलान किया कि नहीं लड़ेंगे चुनाव, ज्योति सिंह बनीं फैसले की वजह।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 11 Oct 2025 02:28 PM IST

भोजपुरी सुपरस्टार और हाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने चुनाव लड़ने की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। पवन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि मैं इस बार का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैंने कभी चुनाव लड़ने के इरादे से पार्टी में शामिल नहीं हुआ था। शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर भोजपुर सुपरस्टार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मैं पवन सिंह, अपने भोजपुरीया समाज से कहना चाहता हूँ कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और न ही मेरा कोई ऐसा इरादा है। मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा।

पवन सिंह के इस बयान के बाद उन कयासों पर विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कि वे इस बार बिहार चुनाव में किसी सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। कुछ दिनों से चर्चा थी कि भाजपा ने उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है। लेकिन, पवन सिंह ने स्पष्ट कर किया है कि अब वह चुनाव नहीं लड़ रहे। एक सच्चा सिपाही बनकर भाजपा के लिए काम करेंगे और एनडीए प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार करेंगे।

 गुरुवार को सुपरस्टार पवन सिंह ने प्रेस वार्ता किया था।  तब उन्होंने बिहार चुनाव से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहे विवादों पर खुलासा किया था। कहा था कि मेरी पत्नी से जो विवाद चल रहा है, वह सारी बातें कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में मामला चल रहा है, जो तय होगा, वहीं मेरे लिए मान्य होगा। पांच अक्टूबर को जब वह लखनऊ स्थित मेरे आवास पर आईं तो उससे पहले भी तो वह दो महीने, तीन या छह महीने के दौरान आ सकती थीं। मुझे संपर्क कर कसती थीं। लेकिन, उन्होंने चुनाव के वक्त ऐसा किया। एक ओर चुनाव आयोग बिहार चुनाव की घोषणा करता है, उसी समय इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें