फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahagathbandhan Seat Sharing: सीट बंटवारे की घोषणा कब करेगा महागठबंधन? कांग्रेस ने बताया

Mon, 13 Oct 2025 06:54 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Mahagathbandhan Seat Sharing: आखिर महागठबंधन सीटों के बंटवारे की घोषणा कब करेगा? सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बड़े बयान दिए है। कांग्रेस का कहना है कि सीटों की घोषणा की तैयारी अभी चल रही है।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "INDIA गठबंधन में सभी विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। सभी विषयों पर बहुत सकारात्मक चर्चा हुई। बातचीत बिहार में गठबंधन के संदर्भ में हुई। हम समझते हैं कि हमने अपना रुख स्पष्ट रूप से बता दिया है। सीटों की घोषणा की तैयारी चल रही है। आज तेजस्वी के साथ बैठक की संभावना है।"

वहीं, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा, "सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के बाद सूची भी जारी कर दी जाएगी। हमारी कोशिश बिहार की जनता के लिए एक अच्छी सरकार बनाने की है जिससे गठबंधन को भी नुकसान न हो और बिहार को फायदा हो। बातचीत जारी है।"

बता दें कि, जहां महागठबंधन अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं कर पाया है तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए की ओर से रविवार को सीट बंटवारे की घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें