फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: क्या इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी JMM?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 16 Jul 2025 08:14 PM IST

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासत गरमाई हुई है। NDA के साथ-साथ महागठबंधन ने भी अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा भी बिहार में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन के बीच बातचीत चल रही है।

बता दें कि, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में हाल ही में तेजस्वी यादव के घर पर इंडिया गठबंधन की एक बैठक भी हुई थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह बैठक करीब छह घंटे तक चली थी, जिसमें सीट बंटवारे सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मीटिंग में कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों और विकासशील इंसान पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। सूत्रों की मानें तो इंडिया गठबंधन की बैठक में सभी घटक दलों के कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया था।

इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि, “सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।”

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें