भोजपुरी गायक दिनेश लाल उर्फ निरहुआ ने वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए कहा कि वो शहर के लोगों का धन्यवाद देते हैं जो भोजपुरी को बढ़ावा दे रहे हैं। दरअसल दिनेश लाल यादव एक सिंगिंग शो के फाइनल राउंड में पहुंचे थे। इस दौरान तीन फाइनलिस्ट ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिनेश लाल के साथ यहां खासतौर से आम्रपाली दुबे, मनोज टाइगर जैसे भोजपुरी स्टार भी मौजूद रहे।