फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru ATM Cash Van Robbery: बंगलूरू पुलिस ने 7 करोड़ की लूट को 54 घंटे में कैसे सुलझाया? तीन गिरफ्तार

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 22 Nov 2025 07:45 PM IST

Bengaluru ATM Cash Van Robbery: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में हाल ही में हुई ATM कैश वैन से सात करोड़ रुपये की लूट के मामले में बंगलूरू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने लूटे गए सात करोड़ में से पांच करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद भी कर लिए हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर लूट में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

बंगलूरू पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि लूट की इस घटना की जांच में 200 से ज़्यादा पुलिसकर्मी जुटे हैं। उन्होंने बताया कि, अब तक 5.76 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं और बाकी रकम का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बंगलूरू पुलिस के मुताबिक, घटना के 24 घंटों के अंदर ही पुलिस ने संदिग्धों और शामिल गाड़ियों की पहचान कर ली थी। तीनों आरोपियों को 54 घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया गया और अगले छह घंटे में चोरी किए गए रुपयों में से 5.76 करोड़ बरामद कर लिए गए। गिरफ्तार लोगों में गोविंदराजनगर पुलिस स्टेशन का एक कांस्टेबल, CMS इंफोसिस्टम्स का एक पुराना कर्मचारी और कैश रिफिल गाड़ी का इंचार्ज शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और ग्रुप के बाकी सदस्यों को पकड़ने की कोशिश चल रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें