विजयवाड़ा में एक भिखारी ने भगवान राम को चांदी का मुकुट दान किया है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के रहने वाले यादि रेड़्डी रिक्शा चलाते थे। लेकिन बढ़ती उम्र की वजह से उन्होंने शहर की गलियों में भीख मांगना शुरू किया। कुछ वक्त बाद यादि रेड्डी को महसूस हुआ कि वो जरूरत से कहीं ज्यादा कमा रहें हैं। इसलिए उन्होंने अपनी कमाई का एक हिस्सा धार्मिक कामों के लिए खर्च करने की सोची। इससे पहले भी यादि रेड्डी साई बाबा के लिए चांदी का मुकुट दान में दिया था। और अब उन्होंने भगवान राम के लिए डेढ़ लाख का चांदी की मुकुट दान किया है।